फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोगों को दफ्तरों के बार-बार चक्कर कटवाए तो दर्ज होगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर में आ रहीं शिकायतों पर ढील बरतने पर सख्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम में लोगों को अपने कार्य के लिए बार-बार चक्कर कटवाने का खेल अब नहीं चलेगा। निगम अधिकारियों ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। ऐसे कर्मियों का वेतन काटने से लेकर उन पर चार्जशीट भी दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन

अक्तूबर-2024 में नई सरकार बनने के बाद समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य कार्यों में से एक है। चंडीगढ़ में होने वाली मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में इस विषय पर सीएम ने स्वयं सज्ञान लेते हुए अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के लिए कहा है। फरीदाबाद नगर निगम में आने वाली शिकायतों पर जहां शुरूआत में तो कड़ाई के चलते त्वरित कार्रवाई होने लगी लेकिन बाद में कर्मी इसमें ढील बरतने लगे। शिकायतों का निवारण न होने पर मामला सचिवालय में पहुंचने पर निगम के अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी गई। ऐसे में अधिकारियों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों पर तय समय सीमा निर्धारित की गई है। यदि शिकायत के आधार पर कार्रवाई नहीं होती है और शिकायतकर्ताओं को बार-बार चक्कर कटाया जाता है तो उन पर चार्जशीट दाखिल कराई जा सकती है। नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी फरीदाबाद में मुख्यमंत्री की रैली की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में शिकायतों पर कार्रवाई 4 मई के बाद करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें