फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की थैली देने से मना किया तो मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना मुजेसर इलाके में दूध की थैली नहीं देने पर एक युवक ने दुकानदार को गोली मार दी। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजय कॉलोनी निवासी भानु प्रताप ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मकान से थोड़ी दूरी पर एक किराना की दुकान खोल रखी है। वह दुकान के अंदर ही सोते हैं।
विज्ञापन

25 दिसंबर रात करीब 11 बजे उसके पिता दुकान बंद कर रहे थे। तभी वहां पर एक लड़का सिगरेट लेने आया। सिगरेट लेने के बाद युवक ने दूध की थैली मांगी। दुकानदार ने कहा दूध खत्म हो चुका है। इस बात पर युवक ने गोली चला दी। गोली दुकानदार के मुंह पर लगी। गोली की आवाज सुनकर भानू अपनी दुकान पर आया। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। भानू और उसका दोस्त आकाश दुकानदार को अस्पताल लेकर गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें