फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर के तहत कोई घर बंद मिले तो बीएलओ रजिस्टर में दर्ज करें पूरा विवरण : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में ढिलाई पर सख्त रुख, झुग्गी-बस्तियों में लगेंगे विशेष शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में यदि कोई घर बंद मिलता है तो संबंधित बीएलओ स्थानीय स्तर पर जानकारी लेकर उसका आवश्यक विवरण अपने रजिस्टर में दर्ज करें। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई मतदाता अस्थायी रूप से बाहर है, विद्यार्थी है और नौकरी के कारण अन्य स्थान पर अन्यत्र रह रहा है, तो ऐसे मामलों में उसके परिवार के सदस्य को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा सकता है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं विधिक कार्य है, जिसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। वे शुक्रवार को हुडा कन्वेंशन हॉल में आयोजित बीएलओ सुपरवाइजर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य को गति देने की आवश्यकता है और सभी सुपरवाइजर्स अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ की नियमित निगरानी करें व प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कार्य की गति कम है, वहां अतिरिक्त प्रयास किए जाएं और स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली व्यक्तियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें