फरीदाबाद। गांव पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी में खेले 18वें मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट लीग मैच में आरसीसी पैंथर (सोहना) ने आरपीसीए (सोहना) टीम को 99 रन से हराया। मुकाबले में पांच विकेट लेने के लिए मुकेश को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
आरपीसीए ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीसी पैंथर टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन बनाए। इसमें नील ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। आरपीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनू गुर्जर और अशोक लोहिया ने तीन-तीन विकेट, रोहित ने दो विकेट ओर निशंत यादव ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपीसीए की टीम को 11.3 ओवर में 64 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीसी पैंथर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए।
नूंह ने पीड़ी लोहटकी टीम को 41 रन से दी शिकस्त
दूसरे मुकाबले में क्रिकेट एसोसिएशन नूंह ने पीड़ी लोहटकी टीम को 41 रन से हराया। क्रिकेट एसोसिएशन नूंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन बनाए। तौफिक अहमद ने 60 और मुबारिक ने 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीड़ी लोहटकी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाकर सकी। गुड्डु ने 35 रन, मंनु खटाना ने 22 रन और अनमोल तिवारी ने 17 रन बनाए। क्रिकेट एसोसिएशन नूंह की ओर से गेंदबाजी करते हुए तौफिक ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। तौफिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।