फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मैं मुर्गा काटता हूं इसलिए पहनता हूं हत्यारा नाम का टी-शर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, पुलिस ने युवक को किया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना डबुआ क्षेत्र में पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक की टी-शर्ट पर हत्यारा लिखा हुआ और इलेक्ट्रिक स्कूटी के नंबर प्लेट की जगह 420 लिखा हुआ था। वीडियो से लोगों में गलत संदेश जा रहा था। पुलिस ने बुधवार की शाम को युवक को काबू कर लिया। आरोपी युवक की पहचान गाजीपुर रोड गली नंबर एक निवासी लखन के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 30 साल के आसपास है और डबुआ कॉलोनी में मीट की दुकान चलाता है।







पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह मीट की दुकान चलाता है और मुर्गा काटने का काम है। इसलिए उसने मार्केट से हत्यारा नाम की टी-शर्ट खरीदी थी और उसे पहनता है। उसने यह भी बताया कि स्कूटी पर 420 इसलिए लिखवाया क्योंकि उसे 420 नंबर लिखने का शौक है।
विज्ञापन


इसी स्कूटी और टी-शर्ट को पहनकर वह किसी काम से बुधवार को मार्किट में आया था। पुलिस ने डबुआ कॉलोनी से राजीव नगर की तरफ जाने वाले रास्ते से उसे पकड़ लिया और थाने लेकर आई।
विज्ञापन

लोगों से मिली थी शिकायत
जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से कई लोगों की शिकायत और फोन आए की मार्केट में एक युवक एक हत्यारा लिखी हुई टी-शर्ट और स्कूटी पर 420 लिखवा कर घूमता हुआ दिखाई देता है। इससे लोगों में डर का माहौल है, स्कूटी पर भी कई जगह मॉन्स्टर के स्टिकर लगाए हुए हैं जिसे देख बच्चे भी डर जाएंगे। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी गलती मानी और कहा है कि वह इस तरीके की टी-शर्ट ना तो खरीदेगा और ना ही पहनेगा। स्कूटी पर लगे 420 की प्लेट को भी आज हटा देगा। लोगों में डर बनाने को लेकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें