फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ की रात पत्नी की मौत: पति ने छत से दिया धक्का, एक साल पहले ही हुई थी लक्ष्मी से लोकेश की शादी

Sat, 11 Oct 2025 06:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मृतक की मां गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी एक साल पहले राजीव कॉलोनी में रहने वाले लोकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही लोकेश उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करता था।
विज्ञापन
पति ने दिया पत्नी को छत से धक्का, महिला की मौत - फोटो : Chatgpt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सीकरी में एक युवक ने दहेज के कारण छत से धक्का देकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को युवक ने आठ अक्टूबर को अंजाम दिया था और उपचाराधीन पत्नी की मौत करवा चौथ की रात को हुई। सेक्टर-58 थाना की पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी लोकेश और लक्ष्मी की शादी
मृतक की मां गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी एक साल पहले राजीव कॉलोनी में रहने वाले लोकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही लोकेश उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करता था। उन्होंने अपने स्तर पर कई बार लोकेश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

बेटी को बचाने पहुंची थी मां
8 अक्टूबर को लक्ष्मी ने गीता को फोन करके बताया कि उसका पति दहेज के लिए मारपीट कर रहा है। सूचना पाकर गीता अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंची, तो देखा कि लोकेश उसकी बेटी को पीट रहा था। इस दौरान आरोपी लोकेश ने उनकी बेटी को लक्ष्मी को छत से धक्का दे दिया।
विज्ञापन

पति और ससुसर पर मामला दर्ज
वह अपनी बेटी को लोकेश से बचाकर उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों की ओर से हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया। शुक्रवार रात लक्ष्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना की पुलिस पति लोकेश, ससुर हेतराम आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें