फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोहरा शेख: आंध्र, मुंबई से यूएई तक ठगी का नेटवर्क... ऐसे खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 5500 करोड़ रुपये ठगे

Thu, 29 May 2025 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

स्कीम में निवेश कराकर 5500 करोड़ रुपये ठगने वाली महिला नोहरा शेख को फरीदाबाद के सूरजकुंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने लोगों को 36 फीसदी रिटर्न का लालच देकर ठगी की थी। वो पांच दिन से सूरजकुंड के होटल में छिपकर रह रही थी।
विज्ञापन
nohra sheikh - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी बचपन में अपनी मां के साथ तिरुपति के दक्षिणी शहर में सब्जी बेचने वाली नोहरा शेख ने बिनजेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद पोंजी स्कीम से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया। नोहरा की महत्वकांक्षाएं इतनी बड़ी थी कि लड़कियों के लिए मदरसा शुरू किया।
विज्ञापन


कर्नाटक में एक राजनीतिक पार्टी भी बनाई। लेकिन पोंजी स्कीम चलाते हुए भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भी निवेशकों को लुभावने लालच देकर 5500 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा कर दिया। 

हीरा ग्रुप की सीईओ नोहरा शेख को पुलिस ने मंगलवार को हरियाणा के सुरजकुंड इलाके से गिरफ्तार किया है। नोहरा पर 2.36 बिलियन दिरहम के हीरा गोल्ड घोटाले के आरोप में मामले दर्ज हैं। नोहरा शेख की गिरफ्तारी पहली बार साल 2018 में हुई थी और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 
विज्ञापन


नोहरा शेख की कंपनी हीरा ग्रुप ने पोंजी स्कीम के तहत हजारों लोगों से ठगी की है। हीरा गोल्ड, हीरा टेक्सटाइल्स और हीरा फूडिक्स जैसी कंपनियों के जरिए हर महीने 36 फीसदी तक मुनाफे का लोगों को झांसा दिया गया। एक साल का 80 फीसदी तक मुनाफा देने का भी झांसा दिया गया। 

25 करोड़ रुपये जमा कराने के आदेश
उसकी कंपनी से दक्षिण एशिया और मिडल ईस्ट के देशों से काफी संख्या में लोगों ने निवेश किया था। नोहरा के खिलाफ ईडी भी जांच कर रही है। अदालत से उसे 25 करोड़ रुपये जमा कराने के आदेश हो चुके हैं, जो उन्होंने अब तक जमा नहीं कराए हैं। साथ ही जमानत पर बाहर आने के बाद वो अदालत में तारीख पर भी नहीं जा रही थी। 

 

पुलिस व जांच एजेंसी से बचने के लिए वो ठिकाने बदलकर अलग-अलग शहरों में परिवार के साथ जा रही थी। इसी के तहत वो परिवार के साथ 24 मई को फरीदाबाद सूरजकुंड के सरोवर पोर्टिको होटल पहुंची। 

हैदराबाद पुलिस ने नोहरा शेख को पकड़ा
यहां दो कमरे किराये पर लेकर परिवार ठहरा हुआ था। अदालत में पेश न होने पर हैदराबाद पुलिस उसे तलाश कर रही थी। उसका पीछा करते हुए ही हैदराबाद पुलिस की टीम फरीदाबाद पहुंची। यहां से उसे गिरफ्तार कर टीम दिल्ली एयरपोर्ट ले गई।

स्कीम में निवेश कराकर 5500 करोड़ रुपये ठगने वाली महिला नोहरा शेख सूरजकुंड से गिरफ्तार
पोंजी स्कीम चलाकर देश व विदेश के हजारों लोगों से 5500 करोड़ से अधिक की ठगी मामले में हीरा ग्रुप की सीईओ नोहरा शेख फरीदाबाद में छुपी हुई थी। बीती कई तारीखों पर वो अदालत में पेश नहीं हुई थी। हैदराबाद की सेंट्रल क्राइम स्टेशन डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की टीम ने सूरजकुंड के सरोवर पोर्टिको होटल से उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात हैदराबाद पुलिस की टीम उसे यहां से अपने साथ लेकर दिल्ली एयरपोर्ट रवाना हो गई। हैदराबाद पुलिस की 5 सदस्यीय टीम एसआई एस रवि कुमार के नेतृत्व में मंगलवार शाम को फरीदाबाद पहुंची। टीम को हीरा ग्रुप की सीईओ नोहरा शेख की काफी समय से तलाश थी। 
 

सूरजकुंड क्षेत्र के सरोवर पोर्टिको होटल में हैदराबाद पुलिस की टीम पहुंची। यहां नोहरा शेख अपने परिवार के साथ होटल के दो कमरों में 24 मई से ठहरी हुई थी। टीम ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया और पास के सूरजकुंड थाना लेकर गई।
 

यहां हैदराबाद पुलिस ने सूरजकुंड थाना में रपट लिखवाई। जिसमें बताया गया कि उनके यहां सेंट्रल क्राइम स्टेशन डिटेक्टिव डिपार्टमेंट में नोहरा पर एफआईआर दर्ज है। 

साल 2019 की एफआईआर नंबर 203, 2025 की एफआईआर नंबर 5 व 10 में नोहरा शेख की गिरफ्तारी करने की टीम ने यहां रपट में जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी भी इस टीम में शामिल रहीं। फिर इनोवा कार से टीम नोहरा शेख को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट रवाना हो गई। टीम ने बताया कि फ्लाइट से वो आरोपी को लेकर हैदराबाद जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें