फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुणाल कहां है?: पति का फोन आया बंद, 1266 KM का सफर तय कर फरीदाबाद पहुंची पत्नी-मां, 2020 में बिहार से आया था

Thu, 29 May 2025 05:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में कुणाल ललित आटा चक्की के पास ब्रह्मजीत के मकान भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ में किराए पर रहता है। वह सुपर एमएम कंपनी सेक्टर-6 में काम करता है। 
विज्ञापन
पत्नी और मां बिहार से आई फरीदाबाद - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार से आकर किराए पर रहने वाला युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिवार वालों से बात नहीं होने पर परिवार बिहार (भागलपुर) से फरीदाबाद आए और मकान मालिक से पूछताछ करने के बाद पुलिस को शिकायत दी। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि भागलपुर से फरीदाबाद की दूरी 1266 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन

जिला भागलपुर बिहार निवासी प्रतिमा देवी ने बताया कि उनके तीन लड़के हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा कुणाल 5 साल पहले गांव से फरीदाबाद नौकरी करने के लिए आ गया था। कुणाल की शादी मई 2023 में हुई थी। वहीं उसकी पत्नी बिहार में ही रहती है। 

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में कुणाल ललित आटा चक्की के पास ब्रह्मजीत के मकान भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ में किराए पर रहता है। वह सुपर एमएम कंपनी सेक्टर-6 में काम करता है। 
 
विज्ञापन

13 मई के बाद से कुणाल का फोन बंद आ रहा है। वहीं कुणाल की उसकी पत्नी मनीषा से भी कोई बात नहीं हुई। फोन बंद आने की वजह से वह बिहार से फरीदाबाद कुणाल के कमरे पर आई। जहां उसके कमरे का ताला लगा हुआ मिला। मकान मालिक से पूछा तो उसने बताया कि कुणाल को पिछले 5 दिन से नहीं देखा है। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें