फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पेट पर लात मारी, महिला का गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दहेज की मांग को लेकर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी पत्नी को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसका गर्भपात हो गया। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी निवासी नीतू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब एक साल पहले उसकी शादी चंद्रसेन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज नहीं लाने पर उसे तलाक की धमकी दी जाती थी। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष की तरफ से उस पर गर्भपात के लिए दबाव बनाया जा रहा था। नीतू ने गर्भपात से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति व सास ने उसे पीटना व खाना देना भी बंद कर दिया। 12 मई को उसके पति इंद्रसेन ने उसके पेट में लात मार दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें