फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 16 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस ने जिले में प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। एक ओर सरकारी स्तर पर इसके इलाज व दवाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो दूसरी ओर जिले में ब्लैक फंगस के 16 मामलों की औपचारिक पुष्टि हुई है। जिला महामारी विशेषज्ञ (एपिडेमोलॉजिस्ट) अधिकारी डॉ. ऋतु सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना कि जिले के तीन बड़े कॉरपोरेट अस्पतालों में सभी मामले मिले हैं। छोटे-बड़े क्लिनिक व अस्पतालों को भी जिला स्तर पर इसकी सूचना देने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कुछ मामले संदिग्ध भी हैं, उनकी जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

करीब तीन दिन में होती है पुष्टि
कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस की जांच रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण भी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, किसी भी संदिग्ध ब्लैक फंगस मरीज के नमूने की जांच में कल्चर टेस्टिंग से करीब तीन दिन में फंगस की पुष्टि होती है। इसके बाद आधिकारिक रूप से मामले को ब्लैक फंगस कहा जा सकता है। जिले में ऐसे कई मामले हैं जो फिलहाल संदिग्ध है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक रूप से उन्हें ब्लैक फंगस मामलों की संख्या में शामिल किया जाएगा। वहीं, पुष्टि मामलों में स्थिति अनुसार आईसीएमआर के दिशा-निर्देश पर इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें