फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भतीजी द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों से आहत होकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से पहले वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। छांयसा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक ने कथित तौर पर अपनी भतीजी द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों से आहत होकर यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने अपने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे परिजनों को भेज दिया।
वीडियो में उसने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और इसी कारण वह यह कदम उठा रहा है। उसने अपनी मौत के लिए पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो मिलने के बाद परिवार के लोग उसे तलाशते हुए अटाली गांव के जंगल क्षेत्र में पहुंचे। वहां एक मंदिर के पास पेड़ से वह फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही छांयसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर भतीजी सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वीडियो की भी जांच की जाएगी और उसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि की जाएगी। संबंधित लोगों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें