संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में हरिकेंस ने एएस टॉपर्स को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिय। 12 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई एएस टॉपर्स ने छह विकेट पर 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य त्यागी ने 36 और शुभम शर्मा ने 33 रन बनाए।
हरिकेंस के लिए जियान ने तीन विकेट लिए जबकि अंश और प्रिंस को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिकेंस ने 11.5 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से ओपनर जियान ने 51 रन बनाए जबकि रक्षित ने 23 रनों का योगदान दिया। एएस टॉपर्स के लिए आदित्य त्यागी ने तीन विकेट झटके जबकि रौनक और शुभम ने दो-दो विकेट हासिल किए। जियान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।