डीएसपी होडल द्वारा नाका बुराका बॉर्डर पुन्हाना रोड होडल ड्यूटी ब्रीफिंग
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जल और विश्राम की व्यवस्था की गई है। मुस्लिम समाज की ओर से भी भाईचारे का संदेश देते हुए यात्रा का स्वागत किया गया है, जो मेवात की गंगा-जमुनी तहज़ीब को दर्शाता है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस ने सुरक्षा के लिए रणनीतिक स्थानों पर जवानों की तैनाती कर दी है। रहीमपुर यमुना पुल, माला सिंह फॉर्म बागपुर, करमन बॉर्डर, यूपी सीमा, और नूंह बॉर्डर पर विशेष नाकाबंदी की गई है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की गहन जांच हो रही है। सोशल मीडिया की निगरानी और गश्त भी तेज कर दी गई है।
जल, थल और नभ से निगरानी
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जल, थल और नभ से निगरानी के सख्त प्रबंध किए गए हैं। रविवार को एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार और आईजी नाजनीन भसीन ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण हो। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर स्थानीय लोगों व संगठनों से संवाद बनाए रखें।
फ्लैग मार्च निकाला
14 जुलाई को तीनों धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में मांस-मछली की बिक्री, प्रदर्शन व हैंडलिंग पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। खुली मीट दुकानों और अतिक्रमण हटाने को लेकर रविवार को प्रशासन ने अभियान भी चलाया। आंबेडकर चौक पर रेहड़ियों को हटाया गया। वहीं, रविवार शाम नूंह शहर में स्थानीय पुलिस और आरएएफ ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया।