वहीं मामले में गिरफ्तार आमिर हुसैन और नेहा खान से रिमांड के दौरान पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। इनसे इस मामले में एक अन्य आरोपी महिला शाबिया के बारे में पूछा जा रहा है। आरोप है कि शाबिया ही आरोपियों को इनके परिवार व दुष्कर्म पीड़िता के साथ धर्म परिवर्तन के लिए छांगुर बाबा के पास लेकर गई थी। शाबिया नामक ये महिला यूपी बदायूं की रहने वाली बताई गई है। पुलिस टीम इसकी तलाश में जुटी है।
वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता की अश्लील वीडियो व फोटो मोबाइल से लिए थे। इसी के आधार पर वे युवती को ब्लैकमेल भी करते थे। ये मोबाइल आरोपी आमिर हुसैन ने यूपी बदायूं के अपने गांव ददमई में छुपाया हुआ है।
केस की जांच के दौरान पुलिस टीम ये मोबाइल भी बरामद करेगी। मामले में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी आमिर हुसैन व उसकी बहन नेहा खान का मोबाइल भी बरामद किया है। इनके मोबाइल की भी टीम जांच कर रही है। इससे ये पता लगाया जा रहा है कि ये किन-किन लोगों के संपर्क में थे और इनके अन्य कौन साथी धर्म परिवर्तन के इस रैकेट से जुड़े हुए हैं।
8 जुलाई को दर्ज की गई एफआईआर, पढ़ें आपबीती
मुजेसर थाना पुलिस ने मामले में 8 जुलाई को एफआईआर दर्ज की। मामले में युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2023 में जब वो 16 साल की थी तो सहेली नेहा खान ने अपने भाई आमिर हुसैन से दोस्ती कराई थी। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगे। बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए दिल्ली में छांगुर बाबा के पास परिचित महिला के साथ ले गए।
युवती व परिवार ने केस कराया तो फिर से उसे ब्लैकमेल कर दिल्ली ले गए और वहां कई महीनों तक रखे। नेहा खान उसे कुरान की आयतें व अन्य लिखकर देती थी। दिनभर वो याद कर सुनाने के बाद ही उसे खाना दिया जाता था। दिल्ली में दिल्ली पुलिसकर्मी नवाब खान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की भी भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- प्रेमी से मरवा डाला पति: 'जितनी गोली मारनी है मार... मगर बचने न पाए', आशिक से चिल्लाकर बोली बीवी; खुले कई राज