फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचएसवीपी का जेई तीन लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के कार्य के भुगतान पर मांग रहा था 2% कमीशन
विज्ञापन

07 लाख रुपये मांगी थी रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के एक जूनियर इंजीनियर को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार पर एक ठेकेदार से सात लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। यह रकम सेक्टर-76 और 78 में अंडरग्राउंड बिजली के तार डालने के कार्य के भुगतान से संबंधित थी।
रेवाड़ी जिले के कोसली निवासी विजय कुमार यादव ने शिकायत दी थी कि उनकी फर्म रॉयल इंटरप्राइजेज इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने एचएसवीपी फरीदाबाद से सेक्टर-76 और 78 में अंडरग्राउंड बिजली के तार डालने का 105 करोड़ रुपये का टेंडर लिया था। इस कार्य के लिए विभाग से उनकी फर्म के खाते में 3.46 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके थे। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एचएसवीपी में तैनात जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार इस भुगतान के संबंध में दो प्रतिशत कमीशन के हिसाब से सात लाख रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार परेशान करने पर दी शिकायत
बार-बार रिश्वत मांगने से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत की। इसके बाद शुक्रवार को गुरुग्राम की टीम ने आरोपी जूनियर इंजीनियर को पीड़ित से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस की धारा 308(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें