फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचएसवीपी प्रशासक ने कार्यकारी अभियंता को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Thu, 22 Aug 2024 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-इंडस्ट्रियल क्षेत्र में बनी सड़क की गलत जानकारी देने पर लिया संज्ञान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद इंडस्ट्रियल क्षेत्र में बनी सड़क की आरटीआई में गलत जानकारी देने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्रशासक ने डिवीजन-3 के कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में पक्ष रखने का आदेश दिया है। यदि कार्यकारी अभियंता प्रशासक के आदेशों की अवहेलना करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों से सिफारिश की जाएगी।

डीएलएफ क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में एचएसवीपी की ओर से 11.65 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। इसमें सड़क, फुटपाथ के साथ नालों की मरम्मत तक का कार्य शामिल था। लेकिन निर्माण के दो वर्ष बाद ही सड़क टूटने लगी और कई जगह सड़क का निर्माण कार्य ही अधूरा छोड़ दिया गया। इस संबंध में लोगों ने वर्ष 2023 में आरटीआई लगाई और विभाग से सड़क निर्माण के कार्य की जानकारी मांगी। आरटीआई में पूछे गए सवालों के दिए गए जवाब देख लोग दंग रह गए। एचएसवीपी डिवीजन-3 के कार्यकारी अभियंता ने आरटीआई में पूछे गए सवालों के जवाब में बताया है कि सड़क और फुटपाथ की स्थिति बिलकुल सही है, जो धरातल की सच्चाई से बिल्कुल विपरीत है। लोगों ने संबंधित मामले में शामिल ठेकेदार और अधिकारी के खिलाफ एचएसवीपी प्रशासक से उच्चस्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इसके बाद डीएलएफ के लोग मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर 27 मई को एचएसवीपी प्रशासक आनंद शर्मा के समक्ष पहुंचे। इसके बाद एचएसवीपी प्रशासक ने नौ अगस्त को मामले पर सुनवाई की और लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डिवीजन- 3 के कार्यकारी अभियंता अश्वनी गौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

वर्जन
डीएलएफ के निवासियों की शिकायत पर संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर मामले की पूरी जानकारी मांगी गई है। जानकारी और सभी दस्तावेज मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आनंद शर्मा, एचएसवीपी प्रशासक- फरीदाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें