फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेटियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, 31 मई तक चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान लगातार चल रहा है। यह अभियान 28 फरवरी से शुरू होकर 31 मई तक सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसका मकसद कम उम्र में ही किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव देना है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है, जिसे समय पर टीकाकरण से काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में 14 से 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। विभाग ने करीब 23 हजार किशोरियों का लक्ष्य रखा है, जिनमें से अब तक 1100 से अधिक का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूलों की भी अहम भूमिका है। सरकारी और निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ ओरिएंटेशन कार्यक्रम किए गए हैं। साथ ही स्कूलों में प्रार्थना सभा, जागरूकता सत्र और अन्य गतिविधियों के जरिए बच्चियों और अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने साफ किया कि एचपीवी टीके को लेकर फैली अफवाहों का कोई आधार नहीं है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी गलत जानकारी पर भरोसा न करें और समय पर अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर कराएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें