नूंह। बारिश के कारण जिले में बनी जलभराव की समस्या के कारण आए दिन लोगों के घर गिर रहे हैं। शुक्रवार को ऊंटका गांव में इरफान पुत्र हाजी हनीफ के मकान के दो कमरे ढह गए, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, हालांकि विधायक आफताब अहमद ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने डीसी से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों को मुआवाजे देने के लिए भी कहा है।
दरअसल, बीरसीका में मकान गिरने से 19 लोग घायल हो चुके हैं और एक बच्ची की जान जा चुकी है। वहीं, गोलपुरी गांव में भी एक मकान गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हुए और एक बच्चे की मौत हो गई। आए दिन बढ़ रही इस समस्या से गांवों के लोग डर में जी रहे हैं। संवाद