फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश में गिरा श्रमिक का मकान, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश में ढहा गरीब मजदूर का मकान, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर- पीड़ित परिवार का एकमात्र घर भी ढहा घरेलू सामान बर्बाद, अब तक प्रशासन नदारद
विज्ञापन

संवाद न्यूज, हथीन।
गांव छांयसा में सोमवार को तेज बारिश के दौरान एक पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मण्डनाका रोड के पास श्रमिक शाहबुद्दीन के मकान पर हुई।
विज्ञापन


बताया गया कि बारिश के चलते मकान के आसपास पानी भर गया था और दीवारें कमजोर हो गई थीं। तभी मकान की छत और दीवारें ढह गईं। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। रुखसार (31 वर्ष) को नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से गंभीर स्थिति में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। तराना (5 वर्ष) को अलवर अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया। तस्लीमा (20), राहुल (25) और इनामा (3 वर्ष) का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पूर्व पंचायत सदस्य अब्दुल करीम ने बताया कि पीड़ित शाहबुद्दीन मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता है और मकान उसका एकमात्र आशियाना था। बारिश ने सबकुछ छीन लिया। घर का सारा सामान भी टूट गया। घटना की सूचना पर हथीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, लेकिन जिला प्रशासन का कोई अधिकारी या कर्मचारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें