फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 35 वर्ष बाद भी नहीं मिला मकानों का आवंटन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-3 के निवासी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। उन्हें अब तक कई जरूरी अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, जिससे उनका जीवन कठिन हो गया है। यह बातें स्थानीय लोगों ने संवाद कार्यक्रम में कहीं।

सुभाष लाम्बा, रतन लाल, संजीव, विद्यापती, विकास, दिलिप, रामबली, राजेंद्र, उमेद, राम निवास, रंजीत सहित अन्य लोगों ने बताया कि सेक्टर में करीब 629 मकान ऐसे हैं, जिनकी आज तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। लगभग 35 वर्ष पहले सरकार की ओर से मकानों का आवंटन किया गया था, लेकिन कई लोगों को आवंटन पत्र ही नहीं मिला। जिनके पास आवंटन पत्र है, उन्हें भी रजिस्ट्री करवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोग अपने ही घरों में रहते हुए भी मालिकाना हक से वंचित हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, सेक्टर में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी नियमित रूप से सफाई के लिए नहीं आते, जिसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।


स्थानीय निवासियों ने लावारिस पशुओं की समस्या को भी गंभीर बताया। उनका कहना है कि ये पशु राहगीरों पर हमला कर देते हैं और आपस में लड़कर वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, पेयजल आपूर्ति भी बड़ी समस्या बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि पानी में सीवर का गंदा पानी मिलकर आ रहा है, जिससे वह उपयोग के योग्य भी नहीं रहता।

सेक्टर के पार्कों की स्थिति भी जर्जर है। न तो वहां बैठने के लिए बेंच हैं और न ही बच्चों के खेलने के लिए झूले। इस कारण बच्चों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने कहा कि उनकी इन समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उम्मीद है कि आपके माध्यम से अधिकारी सुन लें और जल्द इसका समाधान करें।

-
लोगों से बातचीत


सेक्टर में लोगों ने कई स्थानों पर अतिक्रमण किया है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। - सुभाष लाम्बा, प्रधान, रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन
विज्ञापन



सेक्टर में रात्रि में अंधेरा पसरा रहता है। सेक्टर में अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब बड़ी है। हमें काफी दिक्कत होती है। - एडवोकेट संजीव झा, निवासी



खाटू श्याम मंदिर के पास खाली जगह पर रात्रि में असामाजिक तत्व नशा करते हैं। इससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। - रतन लाल राणा, महासचिव, रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन




सेक्टर में आए दिन कुत्ते किसी न किसी व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। लावारिस पशु घरों के बाहर गंदगी करते हैं। - राजेंद्र सिंह भाटी, निवासी



प्रशासन से मांग है कि हमारी समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए, जिससे हमें राहत मिल सके। - दिलीप मिश्रा, निवासी



पार्कों में ओपन जिम की व्यवस्था नहीं है। सभी सामान टूटा पड़ा है। झूले, कूड़ादान व बैंच नहीं है। - रणजीत झा, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें