संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। युवा स्ट्राइकर्स ने डबुआ राइजिंग स्टार को सात विकेट से हराया। 16 ओवर के मुकाबले में डबुआ राइजिंग स्टार ने 15 ओवर में 135 रन का स्कोर खड़ा किया। डबुआ राइजिंग स्टार के विजय कुमार ने 32 और सीनू ने 29 रन बनाए। युवा स्ट्राइकर्स की ओर से विजय कुमार ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। जवाबी पारी में युवा स्ट्राइकर्स ने 12.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। युवा स्ट्राइकर्स के वर्मा ने 53 और रणदीप ने 34 रन बनाकर योगदान दिया। डबुआ राइजिंग स्टार की ओर से गेंदबाजी करने आए कन्हैया ने तीन ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सीनू पाल और वर्मा को दो-दो विकेट मिले। कन्हैया को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।