फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फायर एनओसी के बिना चल रहे होटल-रेस्तरां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में हादसे का बढ़ा जोखिम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली में लगातार हो रहे भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर शहरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फरीदाबाद में भी बड़ी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस और रेस्तरां बिना अग्नि सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों और रिहायशी इलाकों में चल रहे ऐसे प्रतिष्ठान किसी बड़े हादसे की स्थिति में जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।

शहर के ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी-1 मार्केट, बल्लभगढ़ और सराय बाजार सहित कई व्यस्त क्षेत्रों में बड़ी संख्या में होटल और गेस्ट हाउस संचालित हैं। इनमें से कई संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाकों में बने हुए हैं, जहां आपात स्थिति में दमकल वाहनों का पहुंचना भी चुनौती बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र केवल दिखावे के लिए लगे हैं, जबकि फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम और सुरक्षित निकासी मार्ग जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


फायर एनओसी और लाइसेंस से बच रहे संचालक

सूत्रों के अनुसार शहर में संचालित अनेक होटल और रेस्तरां आवश्यक फायर एनओसी और अन्य लाइसेंस के बिना ही संचालित हो रहे हैं। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में प्रतिष्ठानों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया है, जिससे आग लगने की स्थिति में खतरा कई गुना बढ़ सकता है। शहर में 100 से अधिक छोटे-बड़े होटल और गेस्ट हाउस के अलावा 500 से ज्यादा ओयो व अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े आवासीय प्रतिष्ठान संचालित हैं। इनमें से कई भवन मूल रूप से रिहायशी उपयोग के लिए बने थे।

नगर निगम की जांच में सामने आई थीं अनियमितताएं

हाल में नगर निगम द्वारा विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान भवन उपयोग नियमों के उल्लंघन, पार्किंग व्यवस्था की कमी और जरूरी दस्तावेज के अभाव जैसी कई अनियमितताएं सामने आई थीं। कई प्रतिष्ठानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। प्रशासन ने कुछ समय पहले बल्लभगढ़ क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित 37 होटलों को सील किया था।
विज्ञापन


—-
विभाग समय-समय पर होटल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच करता है। जांच में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किए जाते हैं। दिल्ली की घटना के बाद फरीदाबाद में भी दोबारा व्यापक निरीक्षण की तैयारी की जा रही है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-राकेश कुमार, फायर ऑफिसर , अग्निशमन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें