फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वामी विवेकानंद स्कूल में नौ वर्षीय छात्र से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
-चौथी कक्षा में पढ़ता है पीड़ित, शिक्षिका ने डंडे से पीटा, शिकायत पर बैठी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नगर की नई अनाज मंडी के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में चौथी कक्षा के नौ वर्षीय छात्र के साथ शिक्षिका द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। शिकायत मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने जांच बैठा दी है।

पीड़ित छात्र साद के चाचा आरिफ निवासी छारोड़ा ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि महिला शिक्षिका दर्शना ने साद के साथ डंडों से मारपीट की। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और घायल बच्चे को उपचार के लिए तावड़ू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। आरिफ ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए स्कूल भेजते हैं और शिक्षक को गुरु का दर्जा दिया जाता है। यदि शिक्षक ही बच्चों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करेंगे तो अभिभावकों का विश्वास डगमगा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए बच्चों का स्कूल बदलना भी एक विकल्प बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर विद्यालय संचालक विनोद ने कहा कि जैसे ही घटना उनके संज्ञान में आई, वे अस्पताल में बच्चे से मिलने पहुंचे, लेकिन बच्चा वहां नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि जांच में शिक्षिका द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रतीक धनखड़ ने बताया कि यदि कोई शिक्षक या संस्थान का प्रभारी अनुशासन के नाम पर किसी बच्चे को शारीरिक दंड देता है तो दोषी पाए जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना या तीन महीने तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है और इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें