फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैफे में चल रहा था हुक्का बार, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही हुक्का पी रहे लोग भागे, नशे का सामान और कई हुक्के बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-17 में कैफे की आड़ में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का मामला सामने आया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यहां बिना लाइसेंस व अनुमति के तंबाकू व विभिन्न फ्लेवर के हुक्के ग्राहकों को पिलाए जा रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार रात को पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम गश्त पर मौजूद थी। टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अनाज मंडी सेक्टर 16 फरीदाबाद में कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा है। वहां काफी संख्या में लोग नशा करने पहुंच रहे हैं। सूचना पाते ही थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई और कैफे 52 पर दबिश दी।अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को देखते ही बार में हुक्का पी रहे सभी व्यक्ति भाग गए। लेकिन काउंटर पर मौजूद एक युवक को काबू किया गया। पुलिस ने मौके से विनीत (19) निवासी वाल्मीकि बस्ती महात्मा गांधी काॅलोनी, बाड़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर बताया कि यह कैफे गुरुदत्त निवासी बाड़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद संचालित करता है। मालिक की ओर से ही अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। वह नौकरी करते हैं। पुलिस टीम द्वारा संचालक की तलाश की जा रही है। इस कैफे के विरुद्ध वर्ष 2023 में भी अवैध हुक्का बार चलाने से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। मौके से कई पैकेट नशे के सामान के साथ बिजली के हीटर, तीन से अधिक हुक्का आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें