फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप मामला : फिजियोथेरेपिस्ट के साथ नशे में बनाया था डांस का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के एक फिजियोथेरेपिस्ट को हनीट्रैप में फंसाने वाले प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। महिला ने नशीला पदार्थ पीने के बाद खुद के मोबाइल फोन में फिजियोथेरेपिस्ट के साथ नशे की हालत में डांस का एक वीडियो भी बना लिया था। इसी वीडियो को आधार बनाकर वह फिजियोथेरेपिस्ट को ब्लैकमेल कर रही थी। इसकी एवज में उससे 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। इतनी बड़ी रकम न दे पाने की स्थिति में लाचार फिजियोथेरेपिस्ट ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त ओपी सिंह से की थी, जिसके बाद हरियाणा पुलिस के एक बर्खास्त पुलिसकर्मी समेत महिला व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन

मूलरूप से दिल्ली के मोलड़बंद निवासी महिला ने खुद को सेक्टर-65 निवासी बताकर फिजियोथेरेपिस्ट से दोस्ती कर ली थी। उसने अपने एक अंकल को दिखाने के बहाने फिजियोथेरेपिस्ट से मेलजोल बढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल व चैटिंग होने लगी। दोस्ती के जाल में फंस चुके फिजियोथेरेपिस्ट को महिला ने पार्टी के बहाने एक परिचित के गेस्ट हाउस में बुलाया, जहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने फिजियोथेरेपिस्ट की फोटो ले ली। इससे पहले महिला ने फिजियोथेरेपिस्ट को नशीला पदार्थ पिलाकर अपने मोबाइल फोन से उसके साथ डांस करता हुआ वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसी वीडियो के आधार पर महिला फिजियोथेरेपिस्ट को गलत काम करने का आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने लगी, जिसकी पूरी पटकथा पुलिस लाइन व सेक्टर-31 के टाउनपार्क में लिखी गई थी। क्राइम ब्रांच तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 जुलाई को भंडाफोड़ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें