फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर लड़की का प्रोफाइल बना ठगने वाले 5 नाइजीरियाई समेत 7 धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फेसबुक पर लड़की का प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह चला रहे नाइजीरियाई मूल के पांच नागरिकों के साथ बल्लभगढ़ में रहने वाले दो स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाइजीरियाई मूल के लोगों में एक महिला भी शामिल है। ये लोग फेसबुक पर लड़की का प्रोफाइल बनाकर पहले लोगों के साथ दोस्ती करते थे, इसके बाद महंगे गिफ्ट भेजने की बात कहकर उसे छुड़ाने के नाम पर ठगते थे।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ धारणा यादव ने बताया कि इन आरोपियों के जाल में फंसे फरीदाबाद में रह रहे मूलरूप से अलीगढ़ निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोपियों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर फेसबुक पर दोस्ती की थी। इसके बाद सोने के महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दे गिरोह के सदस्यों ने कस्टम अधिकारी बनकर उनसे 35500 रुपये ठग लिए थे। गिरोह के लोगों ने राजबीर सिंह से कस्टम अधिकारी बनकर बात की थी। कस्टम ड्यूटी के नाम पर 35500 रुपये चुकाने के बाद भी उन्हें गिफ्ट नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त ओपी सिंह से की थी। इसके बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
साइबर सेल ने जांच के दौरान बल्लभगढ़ से नाइजीरियाई मूल के पांच लोगों विलियम्स माइकल, प्रोमाइज एल्वेरे, हालीमत मोहम्मद, केके ननबुगो, केनुचुकू ओकोंता समेत बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी निशांत व अनुराग को गिरफ्तार किया है। छानबीन में पुलिस को 20 खातों के बारे में जानकारी हाथ लगी है, जिसमें आरोपियों ने ठगी कर पैसे डलवाए हैं। ये ठगी का पैसा गिरफ्तार हुए दोनों स्थानीय लोगों के खाते में डलवाते थे। इसके बाद उसे बराबर-बराबर बांट लेते थे। ठगी के पूरे खेल के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए व्हाट्सएप कॉलिंग का सहारा लेते थे। इनमें पुलिस ने दो आरोपियों से दो अलग-अलग देश के पासपोर्ट बरामद किए हैं, जबकि एक आरोपी का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें