फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हनी भड़ाना के धमाकेदार प्रदर्शन से रविंद्र फागना अकादमी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित शशि वशिष्ठ ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर-12 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी (आरपीसीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवनादर स्कूल को पांच रन से शिकस्त दी।

शुक्रवार को खेले गए 30-30 ओवर के मुकाबले में शिवनादर स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हनी भड़ाना ने 69 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 73 रन की जुझारू पारी खेली। वहीं केतन फागना ने 21 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया। शिवनादर की ओर से मेहरांश मेहता ने 24 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि अबीर, शान, अर्जुन, शाउनिश और निवांश ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवनादर स्कूल की टीम 30 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन ही बना सकी और लक्ष्य से महज 5 रन दूर रह गई। टीम के लिए शाउनिश ग्रोवर ने 93 गेंदों पर 105 शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आरपीसीए की ओर से समर त्यागी और जश्न ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम पर अंकुश लगाए रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें