फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचकेआरएन कर्मियों को मिलेंगे ऑफर लेटर, 15 अगस्त तक सेवा सुरक्षा देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सत्यापन प्रक्रिया तेज की, जिला नागरिक अस्पताल के अनुबंधित कर्मचारियों में खुशी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को जल्द ही नौकरी की सुरक्षा का प्रमाण मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पात्र कर्मचारियों को 15 अगस्त तक सेवा सुरक्षा के ऑफर लेटर जारी करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सभी विभागों में सत्यापन प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकार के इस फैसले से जिला नागरिक अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत एचकेआरएन कर्मियों में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर 8 जुलाई को विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों और सरकारी प्राधिकरणों के प्रमुखों के साथ बैठक कर सेवा सुरक्षा पोर्टल पर चल रही सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी विभागाध्यक्षों को व्यक्तिगत रूप से बैठक में उपस्थित होकर पोर्टल पर हुई कार्रवाई की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। जिन विभागों ने अभी तक पोर्टल पर कार्य शुरू नहीं किया है, उन्हें तत्काल प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल संचालन में किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए मानव संसाधन विभाग और हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत एचकेआरएन कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से नौकरी की सुरक्षा और सेवा रिकॉर्ड दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से उनकी सेवा सुरक्षित होगी और भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता भी समाप्त होगी।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन कर्मी सुनील कुमार और रविंद्र ने बताया कि सरकार द्वारा सेवा सुरक्षा के लिए ऑफर लेटर जारी करने का फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है। उनका कहना है कि लंबे समय से वे नौकरी की सुरक्षा और सेवा का आधिकारिक रिकॉर्ड मिलने का इंतजार कर रहे थे। यदि तय समय पर ऑफर लेटर मिल जाते हैं तो हजारों अनुबंधित कर्मचारियों को भविष्य को लेकर भरोसा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें