फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी वैन की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सिविल अस्पताल बीके में मोबाइल वैन की शुरुआत की गई। जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना है। यह वैन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेगी साथ ही लोगों के एचआईवी टेस्ट भी किए जा सकेंगे। इस दौरान प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव और और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला भगत मौजूद रही।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला भगत ने बताया कि एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग प्रयासरत है। इसी कड़ी में वैन की शुरुआत की गई है। वैन ने पहले दिन ने बल्लभगढ़ स्थित हरि विहार, आर्दश नगर, सुभाष कॉलोनी में जाकर करीब 50 लोगों की एचआईवी जांच की गई और उन्हें जागरूक किया।
यह अभियान बृहस्पतिवार तक चलाया जाएगा। इस दौरान वैन सभी गांवों में पहुंचेगी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एचआईवी के प्रति जागरूक करना है। क्योंकि सेक्टरों लोग अपने आसपास बने सेंटर पर एचआईवी की जांच करवा लेते हैं। गांव व कॉलोनियों में इसके प्रति जागरूक कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें