फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 22 को फिरोजपुर झिरका में होगा हिंदू सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के 18 मंदिरों से निकली जाएगी भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। हिंदू समाज को एकत्रित करने के उद्देश्य के लिए विशाल हिंदू सम्मेलन नूंह जिले के अलग - अलग जगहों में धूमधाम के आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम शहर फिरोजपुर में 22 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है , जिसमें हजारों की संख्या में शहर के सर्व हिंदू समुदाय लोग हिस्सा लेंगे। इसे लेकर एक बैठक शहर के आर्य समाज मंदिर में हुई।

बैठक में टोली संयोजक धर्मपाल आर्य एवं आयोजन टोली संचालक राजकुमार गर्ग , सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन रोड़ नजदीकी नवग्रह शनि मंदिर के सामने स्थित अग्र शिरोमणि भगवान महाराजा अग्रसेन वाटिका में सुबह दस बजे शुरु किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के लगभग 18 मंदिरों से भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा जो अपने-अपने मंदिरों से बैंड बाजा की धुन के साथ कलश यात्रा केमध्यम से शहर के लाल कुआं चौक पर एकत्रित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में संत समाज को एकता एवं भाईचारे का संदेश देंगे। हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रत्येक हिन्दू घरों में निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।शहर के सभी मंदिरों पर होर्डिंगों के माध्यम से लोगों से सम्मेलन में हिस्सा लेने की अपील की जा रही है। कार्यकर्ता हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता पर बल देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें