फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हाई वोल्टेज से जले कई घरों के बिजली उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीएम नगर में लोगों को झेलना पड़ा आर्थिक नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर इलाके में रविवार सुबह अचानक आए हाई वोल्टेज ने तबाही मचाई। सुबह करीब सात बजे हुए तेज धमाकों के साथ कई घरों के बिजली उपकरण जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और किसी को करंट नहीं लगा, लेकिन लोगों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार, धमाके इतने जोरदार थे कि बिजली मीटरों में आग लग गई और छतों के पंखों से धुआं निकलने लगा। पीड़ित मीना शर्मा ने बताया कि उनके घर की छत के ऊपर से 66 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी पौधे की टहनी या पत्ता हवा के कारण हाईटेंशन तार से टकरा गया, जिससे करंट घरेलू लाइनों में उतर आया। झटके इतने तेज थे कि एक घर की दीवार का हिस्सा तक टूटकर गिर गया। इस हादसे में करीब पांच से छह घर सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों के इनवर्टर, फ्रिज, टीवी, बल्ब और पंखे जैसे कीमती उपकरण पूरी तरह खराब हो गए हैं। निवासियों ने बिजली विभाग से हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें