फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मच्छगर गांव की तीन एकड़ भूमि पर बनेगा हर्बल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित, 13 सौ हर्बल पौधे लगाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आयुष विभाग की ओर से मच्छगर गांव की तीन एकड़ भूमि पर हर्बल पार्क स्थापित किया जाएगा। इस पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मच्छगर गांव के योगशाला में हर्बल पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रथम चरण में करीब 13 सौ हर्बल पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। हरियाली के लिए पार्क में दो हजार औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। हर पौधे के सामने उसकी विशेषता नाम के साथ एक बोर्ड पर लिखी जाएगी। इससे पार्क में आने वाले विद्यार्थियों को भी औषधि की जानकारी मिल सकेगी। यहां बन रहे पाथवे में ब्रेल टाइल लगाने का निर्णय लिया गया है। जिससे दृष्टिबाधित लोग भी आसानी से टहल सकें। इसके अलावा पार्क में कहीं सीढ़ी नहीं होगी।
विज्ञापन

-


औषधीय पौधों से बढ़ेगी खूबसूरती, विद्यार्थी पा सकेंगे जानकारी

पार्क में 2000 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। धार्मिक महत्व वाले कुछ पौधों को देश के कुछ अन्य राज्यों से मंगाने का निर्णय लिया गया है। इन पौधों के वैज्ञानिक नाम, औषधीयगुण, धार्मिक महत्व की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। बोर्ड लगाकर इस पर पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इससे यहां आने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को इनकी जानकारी मिल सकेगी। औषधीय पौधे पार्क की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। इसके अलावा पार्क के नजदीक योग चबूतरा भी बनाया जाएगा।
इन प्रमुख पौधों के बारे में जान सकेंगे

हर्बल पार्क में अश्वगंधा, गिलोय, अदरक, तुलसी, रीठा, आंवला, रुद्राक्ष, अशोक, नीम, इमली, बेल, पीपल, पाकड़, बखाट, आसवपालव, हरिशृंगार, सर्पपर्णी, क्रोटन समेत अन्य प्रजातियों के दो हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


-
तीन एकड़ में हर्बल पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। खाका तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. मनीषा लांबा, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें