- फरीदाबाद सुपर-11 को नौ विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-74 स्थित लॉर्ड्स मैदान पर शनिवार को ऑल स्टार्स फरीदाबाद ने फरीदाबाद सुपर-11 को नौ विकेट से हराया। इस जीत में ऑल स्टार्स के हेमंत की बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने तूफानी शतक लगाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई सुपर-11 की टीम ने आठ विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। कमल गोयल ने 69 और पीयूष ने 35 रन बनाए।
ऑल स्टार के तेज गेंदबाज अरविंद, तपस व स्पिनर तनिष ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में ऑल स्टार्स के ओपनर हेमंत ने 51 गेंदों पर 100 रन की विस्फोटक पारी खेली। दिनेश और करण ने 23-23 रन का योगदान दिया। सुपर-11 के डीके यादव ने एकमात्र विकेट अपने नाम किया। शतकीय पारी खेलने वाले हेमंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।