संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में क्लासिक किंग्स यूनाइटेड ने एबी ग्लेडिएटर्स को आसानी से 41 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई क्लासिक किंग्स ने छह विकेट पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अनिल और विजय ने 38-38 रन बनाए जबकि राहुल राजपूत ने 32 रनों का योगदान दिया। एबी ग्लेडिएटर्स के लिए अमित शर्मा ने तीन विकेट लिए जबकि जितेंद्र को दो विकेट मिले।
वहीं रामू को एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एबी ग्लेडिएटर्स 15.3 ओवर में महज 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए रामू ने सर्वाधिक 25 रन बनाए जबकि परमजीत ने 12 और रंजन ने 11 रनों का योगदान दिया। क्लासिक किंग्स के लिए कप्तान प्रमोद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके जबकि कप्तान राहुल शर्मा और रत्नेश को दो-दो विकेट मिले। नितिन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रमोद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।