फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रिंटिंग प्रेस की लोडिंग लिफ्ट में फंसकर हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, एक महीने पहले ही मथुरा से नौकरी करने आया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा चौक स्थित प्रिंटिंग प्रेस में नाइट ड्यूटी के दौरान लोडिंग लिफ्ट से सामान नीचे लाते समय हेल्पर की लिफ्ट में दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान मूलरूप से मथुरा, गांव किशनपुर निवासी जयप्रकाश (21) के रूप में हुई है, जो इंदिरा कॉलोनी में किराये पर रहता था। मामले की जांच कर रहे सेक्टर-15ए पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि हादसा सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुआ। जयप्रकाश लोडिंग लिफ्ट में ट्रॉली पर कागज के भारी बंडल लोड करके प्रथम तल से ग्राउंड फ्लोर पर ला रहा था। उसने ट्रॉली को लिफ्ट के अंदर रखकर ग्राउंड फ्लोर का बटन तो दबा दिया लेकिन ट्रॉली का हैंडल नहीं छोड़ा। लिफ्ट नीचे जाने लगी तो संकरी जगह में जयप्रकाश का शरीर फंस गया और दम घुटने व गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा मामचंद ने बताया कि जयप्रकाश के पिता निरपत सिंह की करीब 10 साल पहले ही मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद मां अपने मायके में रहने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने ही जयप्रकाश का पालन-पोषण कर उसे बड़ा किया था। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जयप्रकाश करीब एक महीने पहले ही फरीदाबाद आया था और प्रिंटिंग प्रेस में हेल्पर के पद पर नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों और लिफ्ट संचालन की जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार को पुलिस ने बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि घटना के समय लिफ्ट का संचालन सही तरीके से हो रहा था या नहीं। इसके साथ ही कंपनी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तय मानकों और नाइट शिफ्ट के दौरान आपातकालीन इंतजामों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें