फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भारी वाहन प्रतिबंधित, सरकारी कार्यालयों का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहन प्रतिबंधित, सरकारी कार्यालयों का समय बदल
विज्ञापन

-ग्रैप-4 के क्रियान्वयन के लिए जिला उपायुक्त ने जारी किए दिशानिर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप-4) की पाबंदियों लागू हैं। इसके क्रियान्वयन के लिए फरीदाबाद जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार से जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। साथ ही अगले आदेश तक सरकारी कार्यालयों का समय बदलने के निर्देश दिए। वहीं, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 23 नवंबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सामग्री लाने वाले भारी वाहन, बीएस-4 एलपीजी-सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट देने के निर्देश हैं।
परिवर्तित समयानुसार राज्य सरकार के अधीन कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं, नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन, हृदय या अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से ग्रस्त लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

-


राजमार्गों, फ्लाईओवर के निर्माण पर रोक जारी
ग्रैप चरण-3 के अंतर्गत लगे राजमार्ग, सड़क, फ्लाईओवर निर्माण आदि से जुड़े कार्य प्रतिबंधित रहेंगे। पत्थर तोड़ने वाली इकाइयों में खनन, निर्माण सामग्री की लोडिंग और अनलोडिंग पर पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन

-
बल्लभगढ़ केंद्र पर 293 रहा एक्यूआई, लोगों की आंखों में हुई जलन

फरीदाबाद। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के बल्लभगढ़ केंद्र पर बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 293 दर्ज किया गया। हालांकि प्रदूषण मापने वाले तीन केंद्रों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 248 दर्ज किया गया। इसमें सेक्टर-30 में 261, सेक्टर-11 में 240 और एनआईटी में 243 दर्ज किया गया। सुबह स्मॉग और फॉग नहीं रहा लेकिन, प्रदूषण के असर से लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें