फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छठ पर्व पर फरीदाबाद स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। छठ पर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के साथ दिवाली और भाईदूज मनाकर लौटने वाले लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशनों पर सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बनी रही। टिकट काउंटरों पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बाबाओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली। मांगर चुंगी में आयोजित विशाल भंडारे में शामिल होने के लिए दस हजार से अधिक बाबा फरीदाबाद पहुंचे थे। इसके चलते स्टेशन पर दिनभर बाबाओं की आवाजाही जारी रही। त्योहार के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने स्टेशनों पर निगरानी रखी। जवानों ने प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास द्वारों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें