फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी दिखाएगी तेवर, अगले सप्ताह 43 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण काफी हो सकती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और रात का मौसम काफी सुहावना हो गया। हालांकि बृहस्पतिवार सुबह निकलते ही तेज और चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर तेज होता गया और लोगों को उमस व तपिश का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास अधिक रहा। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। अनुमान है कि अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को भी मौसम गर्म रहने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टरों ने दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें