फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
27 व 28 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बढ़ते तापमान और गर्म हवा के कारण दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की बेहद कम संख्या देखने को मिली। केवल जरूरी कार्य होने पर ही लोग बाहर निकलते नजर आएं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बिना जरूरी कारण के धूप में बाहर न निकलें और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। साथ ही हल्के और ढीले कपड़े पहनने व सिर को ढककर रखने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन


तब तक लोगों को सतर्क रहकर अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

भारती दुबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें