फरीदाबाद। साल 2018 में हुए निकिता तोमर अपहरण मामले की सुनवाई अब 12 जुलाई को होगी। बृहस्पतिवार को निकिता तोमर के मामा अधिवक्ता एदल सिंह रावत व तौसीफ के अधिवक्ता अनीस खान अदालत में पेश हुए।
बृहस्पतिवार को मामले में बहस होनी थी। अभियोजन व आरोपी पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई की तारीख 12 जुलाई कर दी गई। साल 2018 में हुए अपहरण मामले की जांच निकिता की हत्या के बाद दोबारा से शुरू कराई गई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने तौसीफ के पिता जाकिर हुसैन, मां असमीना व चाचा जावेद को षड्यंत्र में शामिल होने के तहत आरोपी बनाया था। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।