फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा : आरती राव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मंगलवार को फरीदाबाद दौरे के दौरान कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। पिछले दो वर्षों से भी कम समय में प्रदेश में करीब दो हजार नए डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं। इनमें करीब 1400 डॉक्टरों के अलावा मंगलवार को लगभग 430 नए डॉक्टरों को भी शामिल किया गया है।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने पर भी सरकार का जोर है। अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जरूरी मशीनें उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी काफी काम किया जाना बाकी है। मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं का विस्तार करने के साथ मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों, प्रोफेसरों और असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले संबंधित संस्थाओं के माध्यम से डॉक्टरों की नियुक्ति की जाती थी, लेकिन अब पीजीआई के माध्यम से कमेटी गठित कर इन पदों पर जल्द नियुक्ति की दिशा में काम किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि मेडिकल कॉलेजों में नियमित डॉक्टरों की कमी दूर हो, जिससे विद्यार्थियों के साथ मरीजों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन




फरीदाबाद में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसकी स्थिति और काम में आ रही बाधाओं की जानकारी लेने के बाद ही स्पष्ट जवाब दिया जा सकेगा। वहीं, आयुष्मान योजना के लंबित भुगतान के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार निर्धारित प्रक्रिया के तहत वित्तीय कमेटी के माध्यम से राशि जारी करती है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में आयुष्मान कार्ड से संबंधित लंबित राशि भी प्रक्रिया के अनुसार जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें