फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तंबाकू से मुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने और नशा मुक्ति सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा और जिला नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (टीसीसी) से जुड़े स्टाफ ने भाग लिया।



कार्यशाला का उद्देश्य जमीनी स्तर पर तंबाकू छोड़ने से संबंधित सेवाओं का विस्तार करना और रेफरल प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, इससे जुड़ी बीमारियों और इसे छोड़ने के लिए अपनाई जाने वाली काउंसलिंग तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार मरीजों की पहचान कर उन्हें समय रहते उचित परामर्श और आवश्यकतानुसार उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाए।
विज्ञापन




स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों का प्रमुख कारण है, इसलिए प्राथमिक स्तर पर ही लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। कार्यशाला में यह जोर दिया गया कि सीएचओ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों तक पहुंच बनाएं और उन्हें उपचार सेवाओं से जोड़ें।
विज्ञापन




सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने प्रतिभागियों से अपेक्षा जताई कि वे समुदाय में जागरूकता फैलाते हुए अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें