फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दूसरे वाहन का पंजीकरण नंबर अपनी मोटरसाइकिल पर लगाकर चलाने के मामले का खुलासा लगातार कट रहे ई-चालान से हुआ। अपराध शाखा सेक्टर-30 ने जांच के बाद फतेहपुर तगा निवासी सौरव त्यागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, गुरुग्राम के गांव करणकी का नंगला निवासी प्रदीप ने शिकायत दी थी कि उसके भाई कपिल के नाम रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पंजीकृत है। यह मोटरसाइकिल फरीदाबाद आई ही नहीं, लेकिन उसके पंजीकरण नंबर पर यहां छह ई-चालान कट गए। इससे संदेह हुआ कि किसी अन्य बाइक पर उसका नंबर लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना तिगांव में मामला दर्ज होने के बाद अपराध शाखा सेक्टर-30 ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सौरव को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोटरसाइकिल उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति से खरीदी थी और बाद में सचिन नामक युवक को दे दी थी। सौरव के अनुसार, सचिन को कुछ रुपये देने थे, इसलिए बाइक उसके पास रखी थी और पैसे मिलने पर वापस लेने की बात थी। पुलिस के मुताबिक सौरव पर पहले भी लड़ाई-झगड़े, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस नंबर प्लेट, मोटरसाइकिल के वास्तविक मालिक और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें