फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी दस्तावेज के सहारे नाबालिग बेटे को दिलाई नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की जांच में पकड़ी गई गड़बड़ी, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन। घुड़ावली गांव में एक पिता ने अपने नाबालिग बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की जांच में इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसके बाद थाना उटावड़ में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।



जांच में सामने आया है कि गांव घुड़ावली निवासी मोहम्मद मुबारिक ने अपने बेटे मोहम्मद अरबाज को पंचायत विभाग में ट्यूबवेल पर पंप ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार अरबाज की वास्तविक जन्म तिथि 15 अगस्त 2004 है। जब उसे 27 जून 2019 को नौकरी पर नियुक्त किया गया, उस समय उसकी उम्र मात्र 15 वर्ष थी। नौकरी दिलाने के लिए अरबाज का फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया गया, जिसमें उसकी जन्म तिथि 2 अप्रैल 2000 दर्शाई गई, ताकि उसे बालिग साबित किया जा सके। इतना ही नहीं, वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान मुबारिक ने अपने बेटे का उसी स्कूल में दोबारा कक्षा छह में दाखिला कराने का प्रयास किया। इसके लिए नया शपथ पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत किया गया, जिसमें जन्म तिथि 25 जुलाई 2010 दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जब वर्ष 2022 में स्कूल नियमित रूप से खुले, तब स्कूल प्रशासन को पता चला कि अरबाज पहले ही यहां से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुका है। इसके बाद स्कूल ने उसका दाखिला तुरंत रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार की टीम ने मामले की गहन जांच की, जिसमें अरबाज के दस्तावेजों में तीन अलग-अलग जन्म तिथियां सामने आईं। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर थाना उटावड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज बनवाने में किन-किन लोगों की भूमिका रही है और क्या इसमें किसी विभागीय कर्मचारी की मिलीभगत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें