फरीदाबाद। बढ़ते कोहरे से रविवार रात को दृश्यता कम काफी कम हो गई। इस कारण एनआईटी पांच के गोल चक्कर पर एक कार टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी तरह की दूसरी घटना शहर के बाटा फ्लाईओवर पर हुई। कम दृश्यता के कारण दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर खड़े रहे, जिससे सड़क पर चल रहे और वाहनों को आने-जाने में दिक्कत हुई। सोमवार सुबह पुलिस और संबंधित विभाग की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। संवाद