फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पहले भी घर पर पार्सल दे चुका था, मौका देखकर की लूट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू दिखाकर महिला और सास से सोने के आभूषण लूटने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में महिला और उसकी सास से चाकू दिखाकर सोने के आभूषण लूटने वाला आरोपी पहले भी उनके घर पर कई बार पार्सल पहुंचा चुका था। उसे जानकारी थी कि घर में अक्सर महिलाएं ही मौजूद रहती हैं।
इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने पहले पार्सल पहुंचाने के बहाने घर की स्थिति देखी और करीब डेढ़ घंटे बाद दोबारा पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। अपराध शाखा सेक्टर-48 और एनआईटी की टीम ने आरोपी डिलीवरी बॉय को 29 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान वीरप्रताप सिंह उर्फ वीरू (24) निवासी कुंभपुरा, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गणपति कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी महिला ने 28 अगस्त को शिकायत दी थी। 26 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे युवक पार्सल के संबंध में जानकारी लेने उसके घर आया और कुछ देर बाद चला गया। करीब 11:30 बजे एक अन्य युवक डिलीवरी बॉय बनकर घर पहुंचा। उसकी सास ने दरवाजा खोला और उसे डिलीवरी बॉय समझकर बहू को बुलाने के लिए अंदर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान युवक घर में घुस गया और चाकू दिखाकर महिला और उसकी सास को डराया। इसके बाद दोनों से सोने के आभूषण लूटकर भाग गया। शिकायत पर थाना सूरजकुंड में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है और पहले कई बार इसी घर में पार्सल पहुंचा चुका था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर लूटे गए आभूषणों और वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें