फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई रिस्क गर्भवती को भी बिना परेशानी बीके में मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में उच्च रक्तचाप, खून की कमी, दौरे की बीमारी से पीड़ित गर्भवती, समय पूर्व प्रसव व दिल की बीमारी व मधुमेह से जूझ रही गंभीर गर्भवतियों को जल्द ही सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने हाई रिस्क डिपेंडेंसी यूनिट बनाने की तैयारी कर ली है। जिला लोक निर्माण विभाग को बजट जारी किया जा चुका है। आगामी जनवरी माह से ही यूनिट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हाई रिस्क डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का निर्माण एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के तहत किया जाएगा। बीके अस्पताल की प्रशासन प्रभारी डॉ. रचना ने बताया कि प्रथम तल पर मौजूद नर्सिंग स्टेशन के साथ लगते कक्ष में ही एचडीयू बनाया जाएगा। आठ बेड वाले एचडीयू एक तरह से मातृत्व सेवाओं का आईसीयू होगा।
इसके लिए 16 नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की जाएगी। सुबह-दोपहर और शाम की तीन शिफ्टों में एक-एक मेडिकल अधिकारी यूनिट में खास तौर पर तैनात रहेगा। यूनिट को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया जाएगा जिसमें तत्काल ईसीजी, अल्ट्रासाउंड मशीन, पल्स रेट, रक्तचाप, मधुमेह की तत्काल जानकारी देने वाला मॉनिटर व वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एचडीयू के उपकरण खरीद का बजट भी हुआ मंजूर
डॉ. रचना ने बताया कि करीब तीस लाख के बजट से लोक निर्माण विभाग का काम मरम्मत व यूनिट निर्माण काम करेगा। इसके अलावा यूनिट के लिए जरूरी उपकरण के लिए भी बजट को मंजूरी मिल चुकी है। यूनिट निर्माण कार्य के साथ ही उपकरण खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल तक यह सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें