फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के सेहतपुर रोड स्थित पांच दुकानों का ताला तोड़ कर चोरों ने कई किलो ड्राई फ्रूट व नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकानदारों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पल्ला थाना पुलिस पीड़ितों की शिकायत दर्ज मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित दुकानदार श्याम सुंदर ने बताया कि वह सेहतपुर रोड स्थित परचून की दुकान करते हैं। वह रोज की तरह मंगलवार को दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने आए तो उनके दुकान के शटर का ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने दुकान से करीब पांच किलो काजू, दस किलो बादाम, दस किलो किशमिश समेत दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा पड़ोसी रणधीर व विक्की की दुकान का भी शटर काट कर चोरों ने परचून का सामान, नकदी व पनीर चोरी कर लिया। रणधीर की दुकान से चावल की बोरी, ड्राई फ्रूट, मसाले समेत 1500 रुपये व विक्की की दुकान का ताला तोड़ कर दस किलो पनीर व पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। इस घटना स्थल से कुछ दूरी ही दूरी पर स्थित दो अन्य परचून की दुकानों पर चोरों ने धावा बोला। वहां से भी चोर सामान और नकदी चुरा ले गए। पल्ला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दुकानदारों की शिकायत दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें