फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में हैवोक 11 और एनआईटी टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। 20 ओवर के इस मुकाबले में हैवोक 11 ने एनआईटी को पांच विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एनआईटी ने 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई हैवोक 11 ने महज 19 ओवर में 158 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।एनआईटी टाइटंस की ओर से मन्नू ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली जबकि रवीश ने 19 रन बनाए। हैवोक 11 की ओर से सुनील ने दो विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में हैवोक 11 की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अजय पांडे ने 61 और अमन ने 44 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। टाइटंस की ओर से नितिन ने तीन विकेट अपने नाम किए। अजय को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद