फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आयकर विभाग की चार दिन की छापे में 22 करोड़ की नकदी और आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 125 करोड़ से अधिक की अघोषित आय का खुलासा हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आयकर विभाग ने चार दिनों तक चली कार्रवाई को शनिवार देर रात पूरा कर लिया। विभाग की 50 टीमों ने ग्रेटर फरीदाबाद के दो प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों, सिक्योरिटी एजेंसी और रियल एस्टेट बिल्डर समेत चार कंपनियों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। सूत्रों के अनुसार से इस दौरान विभाग ने 22 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी के साथ ही भारी मात्रा में सोने-चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में अब तक 125 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


छापे के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन के साक्ष्य जब्त किए गए हैं। कई जगहों पर नकदी गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गईं और विशेषज्ञों की मदद से गहनों का मूल्यांकन कराया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि बड़ी मात्रा में निवेश बेनामी नामों पर किया गया था और वास्तविक आय से कम कमाई दिखाकर टैक्स चोरी की जा रही थी। कुछ लेनदेन में शेल कंपनियों के इस्तेमाल के भी संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद अघोषित आय का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल संबंधित लोगों पर टैक्स, ब्याज और जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें